हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने मां मनसा देवी से हरकी पौड़ी तक पैदल चलकर मंदिरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और मार्गों से अतिक्रमण हटाने, झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त करने और दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए।
श्रद्धालुओं की गणना के लिए एआई बेस कैमरे लगाए जाएंगे और दर्शन की क्षमता का वैज्ञानिक आंकलन होगा। मंदिर समिति, पुलिस, वन विभाग व प्रशासन की संयुक्त बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
मनसा देवी में सीढ़ियों के बजाय वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने, सफाई, पानी, शौचालय व बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुजारियों के वाहन मंदिर परिसर में नहीं, चौकी के पास पार्क करने के भी आदेश मिले।
निरीक्षण में डीएफओ वैभव कुमार, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ शिशुपाल नेगी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।