सेनानियों व आश्रितों की समस्याएं होंगी दूर : डीएम

हरिद्वार।

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके आश्रितों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। कलक्ट्रेट में समिति की बैठक के दौरान सेनानी परिवारों ने भूमि आवंटन, पार्क सौंदर्यीकरण, पेंशन, पहचान पत्र, आवास और आर्थिक सहायता जैसी समस्याएं रखीं। डीएम ने नगर निगम व संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम हरिद्वार, भगवानपुर व लक्सर सहित समिति पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *