डिप्रेशन से जूझ रहा दून यूनिवर्सिटी छात्र गंगा में कूदने वाला था, पुलिस ने बचाई जान

हरिद्वार। डिप्रेशन की गिरफ्त में आए दून यूनिवर्सिटी के छात्र ने शनिवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन हरिद्वार पुलिस की सतर्कता ने उसे नई जिंदगी दे दी।

कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि निजी परेशानी से परेशान छात्र हरकी पैड़ी क्षेत्र की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और घाट-घाट पर तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान युवक शिवपुल पर मिला, जहां वह जूते उतारकर गंगा में कूदने ही वाला था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और सुरक्षित थाने ले आई। बाद में छात्र को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *