डा- केपीएस चैहान ने की यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग

हरिद्वार। आदर्श चैहान मंच के अध्यक्ष डा.केपीएस चैहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कानून मंत्री एआर मेघवाल, केंद्रीय मानव संसाधन एवं शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र प्रेषित कर नये यूजीसी कानून का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। पत्र में डा.चैहान ने कहा कि यह कानून स्वर्ण छात्र छात्राओं के भविष्य को बर्बाद करने वाला है। साथ ही अध्ययन केन्द्रों में जातीय संघर्ष, भेदभाव, द्वेष पूर्ण वातावरण पैदा करेगा। अन्य वर्ग के छात्रों द्वारा स्वर्ण छात्रों से बदले की भावना से कानून का दुरुपयोग किया जायेगा। इसलिए यूजीसी कानून को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए या संशोधित किया जाना चाहिए। डा.केपीएस चैहान ने कहा कि कानून से स्वर्ण समाज में आक्रोश एवं विरोध पनप रहा है। यदि इस कानून को वापस नही लिया गया तो आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। डा.चैहान ने कहा कि आगामी 8 मार्च को इस काले कानून के विरोध में दिल्ली में होने वाले महाआंदोलन में आदर्श चैहान मंच के कार्यकर्ता शामिल होकर यूजीसी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। डा.चैहान ने कहा कि 16 फरवरी से विरोध स्वरुप स्वर्ण समाज के उत्तराखंड के विधायकों एवं सासंदों से सम्पर्क कर इस कानून को वापस कराने में अपना सहयोग देने की अपील की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *