अल्ली खा में हुए बवाल में अब डॉ.एम.ए.राहुल उर्फ अब्बास गिरफ्तार 

काशीपुर। बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने को लेकर मोहल्ला अल्ली खा में हुए विवाद और बवाल में पुलिस की कार्रवाई जारी है इस मामले में आज पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉक्टर एम ए राहुल उर्फ अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है। 

 उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व मोहल्ला अल्ली खा में बिना अनुमति जुलूस निकाले जाने को लेकर हुए बवाल के मामले में पुलिस गहन छानबीन कर रही है। तमाम गिरफ्तारियां के बाद आज पुलिस ने इस मामले में आजाद समाज पार्टी के महानगर अध्यक्ष डॉ एम. ए. राहुल उर्फ अब्बास को गिरफ्तार कर लिया है। एम.ए.राहुल पूर्व में बहुजन समाज पार्टी से नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ चुका है। यहां यह बताना भी जरूरी है कि बहुचर्चित डॉक्टर एम ए राहुल उर्फ अब्बास का पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ भी उठना बैठना था। पुलिस अल्ली खा मामले को लेकर काफी गंभीर है इस मामले में मुख्य आरोपी नदीम अख्तर सहित काफी लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *