हरिद्वार: शहरी विकास व आवास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा 17.85 करोड़ रुपये की लागत से सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार और 6 करोड़ रुपये से क्रिकेट स्टेडियम के नवीनीकरण का निरीक्षण किया।
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 2 स्क्वैश कोर्ट, 2 तलों पर जिम, फुटसेल कोर्ट, और जलपान गृह का निर्माण किया गया है। इसके साथ ही नए लॉन टेनिस कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट हॉल का निर्माण भी हुआ है।
प्राधिकरण क्रिकेट स्टेडियम में 5 पिचों का निर्माण और एथलेटिक मैदान का विस्तारीकरण किया गया है। रात्रि अभ्यास के लिए 6 स्पोर्ट्स हाईमास्ट लाइटें स्थापित की गई हैं।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल, सचिव उत्तम चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, निवर्तमान पार्षद अनिरुद्ध भाटी, जोली, तरुण चौधरी, विकास पाल, ध्रुव गुप्ता, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर, अमन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।