31 अक्टूबर तक पूरी हों सभी सरकारी भवनों में आंगनवाड़ी केंद्रों की पेयजल व्यवस्था

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजलापूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्री विपिन चौहान और सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) उपस्थित रहे।

जनपद में संचालित 3,179 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 1,320 सरकारी भवनों में हैं, जिनमें 635 केंद्रों में पेयजल व्यवस्था की जानी थी। अब तक 114 केंद्रों में कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं, जबकि शेष कार्य 31 अक्टूबर 2025 तक पूरे किए जाएंगे।

सीडीओ श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य पूर्ण होने पर “क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट” जारी करें और निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करें। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा से जुड़ा यह कार्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *