ज्वालापुर। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और ज्वालापुर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बुर्के की आड़ में स्मैक की सप्लाई करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को भगत सिंह चौक के पास सार्वजनिक शौचालय से पकड़ा। तलाशी के दौरान महिला के पास से 107 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी महिला की पहचान पत्नी मुन्तियाज विकासनगर, देहरादून निवासी के रूप में हुई है। पुलिस अब आरोपी महिला से ड्रग सप्लाई की चेन और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इस दौरान एसआई सोनल रावत, एएसआई प्रताप शर्मा, हेड कांस्टेबल हिमेश चंद, कांस्टेबल अंकित कवि व एएनटीएफ टीम में एसआई रंजीत तोमर, हेड कांस्टेबल राजवर्धन व महिला कांस्टेबल दीपा है।