ड्रंक एंड ड्राइव वालों की अब खैर नहीं

हरिद्वार। लापरवाही और शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। बीते शनिवार को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान तीन वाहनों को सीज किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 17 चालान व एक वाहन को सीज किया गया। 8500 जुर्माना भी वसूला गया।

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी के नेतृत्व में शिवालिक नगर चैराहा, सलेमपुर तिराहा, भगत सिंह चैक, सेक्टर 4 में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान देर रात तक चला। ड्रंक एंड ड्राइव में तीन वाहनों को सीज किया गया। चालकोे का मेडिकल कराने के बाद धारा 185 एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *