आगामी कांवड मेले के चलते खाकी ने बरती एहतियात, चलाया सत्यापन अभियान, 15,66250 शुल्क वसूला

हरिद्वार। पुलिस ने आज जिले के सभी इलाकों में सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई। घरेलू नौकर और किरायेदारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों पर जुर्माना लगाया गया। रोशनाबाद हेत्तमपुर में 60 मकान मालिको के 10-10 हजार के चालान किए गए। 60,0000 लाख का जुर्माना किया गया है। जिसे न्यायालय प्रेषित किया जायेगा।.

आगामी कांवड मेले को लेकर पुलिस पूरी तरह से एहतियात बरत रही है। पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के साथ ही सत्यापन अभियान चलाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही हर की पैड़ी, रोड़ीबेलवाला, लालजी वाला, चंडी घाट माजरा, बैरागी कैंप, सीतापुर, सराय, बहादराबाद, तिबडी, शिवलोक एवं अन्नेकी हेतमपुर क्षेत्र आदि में पुलिस की अलग-अलग टीमें सत्यापन अभियान में जुट रहीं। चलाये गये अभियान में 1083 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। जिनमें 122 व्यक्ति संदिग्ध पाए गए। जबकि उनसे 9,66250 शुल्क वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *