अरिहंत ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया दशहरा महोत्सव : दीपक जैन

हरिद्वार। अरिहंत ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में दशहरा महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर अरिहंत ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन दीपक जैन एवं पवन मलिक ने सरस्वती वंदना कर दीप प्रज्वलित किया।

इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रस्तुतियां देकर दशहरा महोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाया।

चेयरमैन दीपक जैन ने कहा कि दशहरा पर्व हमें यह सिखाता है कि बुराई पर अच्छाई की सदैव विजय होती है। जिस प्रकार भगवान राम ने रावण का वध कर पृथ्वी पर शांति और न्याय स्थापित किया और अयोध्या लौटने पर दीपों से नगर जगमगा उठा, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन में बुराई पर अच्छाई को अपनाना चाहिए।

डॉ. पवन मलिक ने कहा कि यह पर्व हिंदू पंचांग के अश्विन माह में मनाया जाता है और भगवान राम की राक्षस राजा रावण पर विजय का प्रतीक है। यह पूरे भारत में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

कनिका जैन और जतिन जैन ने कहा कि दशहरा पर्व देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय का भी प्रतीक है। महिषासुर को देवी दुर्गा ने युद्ध में पराजित किया था। नवरात्रि के नौ दिनों की पूजा के बाद दशहरे के दिन इस विजय का पर्व मनाया जाता है।

इस अवसर पर अरिहंत ग्रुप ऑफ़ कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में रावण दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर डॉ. ऋचा चौहान ने सभी आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अरिहंत ग्रुप ऑफ़ कॉलेज परिवार से डायरेक्टर अजय सैनी, टीना मलिक, लॉ कॉलेज की प्रिंसिपल, अरिहंत कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के प्रिंसिपल राकेश जागिड़, रामगोपाल कटारिया, प्रिंसिपल सपना, श्रवण पाल, किरन, पंकज, भानु जोशी, आशुतोष, गुरमीत, जयाश्री, इशिका शर्मा, नंदिनी वर्मा, वर्खा, अनुष्का शर्मा, रानी कश्यप, मनीष, सुरभि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *