हरिद्वार। भेल टाउनशिप में वरिष्ठ नागरिकों की बैंक और अस्पताल जाने की समस्या का समाधान हो गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भेल प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से दो ई-रिक्शा सेवा शुरू की गई है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों को अब आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। एक ई-रिक्शा सेक्टर-2 बैरियर से सेक्टर-4 तक और दूसरा सेक्टर-4 से सेक्टर-2 बैरियर तक संचालित होगा। भेल के कार्यपालक निदेशक टी. एस. मुरली और एसबीआई के महाप्रबंधक दीपेश राज के सहयोग से यह सुविधा शुरू की गई है।