‘एक समाज श्रेष्ठ समाज’ संस्था ने किया महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का सम्मान

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अनोखे अंदाज में सम्मानित किया। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य रिंकी गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मिनी स्टेडियम चौराहे पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को स्टोल पहनाकर और ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान संस्था सदस्य पूर्णिमा रजवार ने कहा कि नारी शक्ति ही समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी ताकत है। एक माँ, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में महिलाएँ हमेशा से समाज को एकता के सूत्र में बांधती आई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आत्मनिर्भर बनना होगा। भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अगर महिलाओं को अवसर मिले, तो वे अपनी प्रतिभा से भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती हैं।

यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट, एसआई सुरेश पाठक और पार्षद शैलेंद्र दानू ने भी महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस सम्मान समारोह में संस्था के कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मार्गदर्शक अलका टंडन, पूनम गुप्ता, पूजा जोशी, प्रीती आर्या, रेनू कांडपाल, जया जोशी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *