मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को भावभीनी विदाई

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को आज विकास भवन में एक भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण अब देहरादून में सिडकुल के एमडी और आयुक्त इंडस्ट्रीज के पद पर हुआ है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट इंडस्ट्रियल काॅरीडोर को लाॅन्च किया जाना है, और ऐसे में प्रतीक जैन की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है।

प्रतीक जैन ने अपने कार्यकाल के दौरान कई सफलताएं प्राप्त कीं, जिसमें विशेषकर चार धाम यात्रा रही। उनके नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी प्रशंसा की। विदाई समारोह में परियोजना निदेशक कैलाश नाथ तिवारी ने उन्हें पुष्प गुच्छ और भगवान कृष्ण की प्रतिमा भेंट की।

प्रतीक जैन ने कहा कि उधम सिंह नगर में इंडस्ट्रियल कॉरीडोर प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। उन्होंने हरिद्वार में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की और ईमानदारी से दायित्व निभाने का आग्रह किया।

समारोह में जिला सांख्य अधिकारी नलिनी ध्यानी, डीपीआरओ अतुल प्रताप, जीएम डीआईसी प्रकाश असवाल और अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *