पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के सुभाषगढ़ बुढ्ढाहेड़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सुभाषगढ़ तिराहे के पास सफेद रंग की स्वीफ्ट कार में सवार बदमाशों ने चेकिंग के दौरान पुलिस पर गोली चलाई और फरार हो गए। पुलिस ने उनका पीछा किया और कच्चे रास्ते पर कार को फंसा पाया। कार से उतरकर बदमाशों ने खेतों में भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया।

बदमाश की पहचान बिट्टू पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम जटोला दामोदरपुर, थाना देवबंद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी से एक तमंचा 315 बोर और स्विफ्ट कार से 936 गोलियां और नशीली कैप्सूल बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बिट्टू पर हरिद्वार जिले के विभिन्न थानों में 13 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *