विधि विधान से गणपति बप्पा की स्थापना

हरिद्वार। गणेश चतुर्थी के अवसर पर विनायक की प्रतिमा विधि-विधान से पूजा करने के बाद, निर्मल गणपति महासंघ ने 15वें गणपति महोत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि निर्मल अखाड़ा स्वामी निर्भय सिंह महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष जैसल, महानगर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुनील सेठी और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चोरसिया ने पूजा-अर्चना कर हरिद्वारवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। जबकि, आयोजक मंडल ने बताया कि प्रतिदिन शाम को पूजा अर्चना से पूर्व गणेश जी की विभिन्न स्तुतियों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित भक्तगणों में अध्यक्ष राजू मनोचा, अध्यक्ष जोनी अरोड़ा, सुनील मनोचा, नीरज जैन, अरविन्द अग्रवाल, सोहन सिंह, हरीश खत्री, आर्यन मनोचा, रचित मनोचा, शिवम वर्मा, प्रिंस उपाध्याय, कमल जैन, कन्हैया वर्मा, जय सिंह, वेदांत नकुल, चिराग मनोचा, कार्तिक सैनी, अनमोल सैनी, हर्षित शर्मा, नोनू, हिमांशु सचदेवा, मातृशक्ति तान्या, भूमि, महक, पूजा, काजल, सोमवती, उर्मिला जैन, रेनू शर्मा, बुलबुल शर्मा, उषा चड्ढा, तिशा गुलाटी समेत अन्य भक्तगण शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *