काशीपुर। आबकारी आयुक्त व जिलाधिकारी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए आज काशीपुर क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के समूल विनाश हेतु घर पकड़ अभियान चलाया गया जिसमें कई स्थानों पर आकस्मिक छापे मारकर अवैध शराब की पांच भट्टियां तहस-नस कर 280 लीटर अवैध कच्ची शराब पकड़ी गई।
जानकारी के अनुसार सहायक आबकारी आयुक्त के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने आज यहां ग्राम खाईखेड़ा, बरखेड़ी और मुकंदपुर में चल रहे अवैध शराब के अड्डों पर छापे मारे। टीम को देखकर शराब बना रहे तस्कर भाग खड़े हुए। बाद में चलती हुई पांच शराब की भट्ठियों को तहस-नहस किया गया और 280 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जबकि 20 हजार लीटर लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। छापा मारने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी, बृजेश जोशी, उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, असीस सिद्दीकी कांस्टेबल कृष्णा, कैलाश, वीरेंद्र कुमार, बलजीत सिंह, राजेंद्र व सुनीता आदि थे। बहुत दिनों के बाद एकाएक की गई आबकारी विभाग की इस कार्यवाही और धरपकड़ अभियान से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। आबकारी निरीक्षक दिवाकर चौधरी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।