काशीपुर।आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आज आबकारी विभाग की एक टीम को रोड चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली। चेकिंग के दौरान टीम ने एक शराब तस्कर को क्रेटा कार सहित दबोच लिया, उसके कब्जे से महंगे ब्रांड की अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की धर पकड़ के लिए जिले भर में रोड चेकिंग और छापामार अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आज जनपदीय परिवर्तन दल के साथ आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में आबकारी विभाग की एक टीम रोड चेकिंग कर रही थी। यहां शाहगंज चेक पोस्ट पर टीम को एक क्रेटा कार आती दिखाई दी ,रुकने का इशारा किया तो कर चालक ने तेजी से गाड़ी दौड़ा दी जिसका पीछा करते हुए यहां डिजाइन सेंटर के पास क्रेटा कर संख्या यूके 18 एस 9695 को पकड़ लिया गया। कर चला रहे शराब तस्कर मुकुल पुत्र विजयपाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान कार से अंग्रेजी शराब की ब्लेंडर प्राइड की 7 पेटी बोतल, ब्लेंडर प्राइड ब्लू की 2 पेटी बोतल और ब्लेंडर प्राइड ब्लू की 2 पेटी हाफ की बरामद हुई। महंगे ब्रांड की यह शराब तस्करी कर अवैध रूप से लाई जा रही थी। बरामद कार को सीज कर शराब जब्त कर ली गई है, और अभियुक्त मुकुल को 60/72 आबकारी अधिनियम तहत चालान कर जेल भेज दिया गया है ।पकड़ने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र बिष्ट के अलावा आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, कृष्ण चंद्र, अंजलि गुसाई, नोनिका राणा और जनपदीय प्रवर्तन दल शामिल था।इसके बाद इसी टीम ने आज देर शाम ग्राम गिन्नीखेड़ा में छापा मारकर यहां के निवासी ठाकुरदास को 15 बीयर और 14 बोतल 8PM के साथ गिरफ्तार किया है।