व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम् ने 5 प्रत्याशियों को भेजा नोटिस

हरिद्वार चुनाव खर्च के ब्योरे में लेखा रजिस्टर मिलान के लिये प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ताओं के उपस्थित न होने पर व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम् ने हरिद्वार संसदीय क्षेत्र पांच प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया है।

जिन प्रत्याशियों को नोटिस भेजा गया है, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, बीजेपी प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, बसपा प्रत्याशी जमील अहमद, निर्दलीय प्रत्याशी अकरम हुसैन तथा निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार हैं।

इनमें कंाग्रेस प्रत्याशी तथा बीजेपी प्रत्याशी के अभिकर्ता रजिस्टर लेकर पहुँचे, किन्तु रजिस्टर में एंट्रीज पूरी नहीं होने पर मिलान नहीं हुआ, बसपा प्रत्याशी के अभिकर्ता बिना रजिस्टर पहुँचे। उधर निर्दलीय प्रत्याशी अकरम हुसैन बिना रजिस्टर आधे घंटे लेट पहुँचे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार व उनका कोई अभिकर्ता उपस्थित ही नहीं हुआ। जिस कारण प्रत्याशियों को व्यय प्रेक्षक की ओर से नोटिस जारी किया गया।

व्यय प्रेक्षक स्वाति शिवम् ने कहा कि वह संबंधित तारीख को स्वयं अपने खर्चा रजिस्टर लेकर चुनाव आब्जर्वर से मिलान कराए ताकि कमियों को दूर किया जा सके। निर्वाचन व्यय को निर्धारित लिमिट के अंदर ही किया जाए, किसी भी स्थिति में निर्वाचन व्यय को नियमों के खिलाफ नहीं किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *