विधवा से मिलने पहुंचे फेसबुक फ्रेंड को पेड़ से बांधकर पीटा

काशीपुर। फेसबुक पर विधवा महिला से दोस्ती हो जाने के बाद विधवा के बुलावे पर उसके घर मिलने पहुंचे एक युवक की विधवा महिला के परिजनों ने पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की इस मामले में दोनों ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम खरमासी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी यहां गड्डा कालोनी निवासी एक युवती से फेसबुक पर दोस्ती हो गयी थी। जिसके बुलाने पर वह उससे मिलने उसके घर के सामने खड़े होकर बात कर रहा था। इतने में युवती के परिजन आ गये और सबने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट तथा गाली गलौज की,इस दौरान उसे तथा पेड से बाँधकर उसे जमकर मारा पीटा गया।और जान से मारने की धमंकी दी।

वहीं,दूसरी ओर से महिला की ननद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति उसके स्व. भाई की पत्नी के कमरे मे घुस गया। हल्ला-गुल्ला होने पर उन्होंने कमरें मे जाकर देखा तो उक्त व्यक्ति उसकी भाभी के साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें कर रहा था, जिसे मना करने पर हम लोगों से ही बदतमीजी और गाली-गलौज देने लगा। जैसे ही उन्होंने उसे कमरे से बाहर निकालने की कोशिश की तो उनके साथ भी लड़ाई – झगड़ा और मारपीट करने लगा।

पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है,पुलिस इस मामले में जीगहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *