हरिद्वार। गढ़वाली फिल्मों के प्रख्यात लोक एवं हास्य कलाकार स्व. घनानंद उर्फ घन्ना भाई के निधन से उत्तराखंड कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई। खड़खड़ी, हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ, जहां प्रदेश के कई बड़े नेता, फिल्मी हस्तियां और उनके प्रशंसक शामिल हुए।
हरिद्वार सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंतिम संस्कार में शिरकत कर दिवंगत कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि घन्ना भाई का यूं अचानक दुनिया से विदा हो जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।