काशीपुर। 28 जुलाई को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अब प्रचार अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है, ऐसे में चुनावी समर में उतरे प्रत्याशियों ने अपनी ताकत का एहसास करना शुरू कर दिया है, इसी क्रम में आज ग्राम सभा बांसखेड़ा खुर्द से प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रही श्रीमती फराह बोरा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया।
काशीपुर विकासखंड की चर्चित बांसखेड़ा खुर्द ग्राम सभा के लिए प्रधान पद हेतु अब चार प्रत्याशी मैदान में हैं, सभी ने प्रचार अभियान के अंतिम चरण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां से दमदार प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही श्रीमती फराह बोरा ने आज शाम अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ ग्राम बांसखेड़ी पहुंचकर विशाल रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में सैकड़ो की संख्या में जुटे महिला, पुरुष फराह बोरा के समर्थन में गगनभेदी नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्रीमती फराह बोरा ने विकास के वायदे को दोहराते हुए कहा कि प्रचार के दौरान ग्रामीणों की बहुत सी समस्याएं उनके सामने आई हैं, चुनाव जीतने के बाद सभी का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है लिहाजा वे बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए कार्य करेंगी। बांसखेड़ा खुर्द ग्राम सभा के प्रधान पद हेतु यूं तो चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं परंतु मौजूद परिपेक्ष में फराह बोर अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।


