सेवानिवृत्ति पर पुलिसकर्मियों को दी सम्मान के साथ विदाई

हरिद्वार। तीन पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल और समस्त पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी। इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर एवं मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान एसएसपी ने एस.आई.टी. में तैनाती के दौरान विवेचनाधिकारी के रूप में निरीक्षक पृथ्वी सिंह के पटवारी,जेई/एई पेपर लीक, छात्रवृत्ति घोटाला और पथरी के कच्ची शराब मामलों में गहराई से जांच करते हुए जनता के समक्ष पुलिस की उम्दा छवि बनाने पर खुले दिल से प्रशंसा की।

पृथ्वी सिंह ने 1 फरवरी 2000 को उप निरीक्षक के रूप में पुलिस विभाग में शामिल हुए, वर्ष 2020 में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त की। उनकी 24 वर्षों की सेवा में हरिद्वार, देहरादून, एनआईए नई दिल्ली, और उत्तर प्रदेश में भी नियुक्तियाँ मिली। एनआईए में काम के दौरान, उन्होंने आतंकवादी गतिविधियों के खिलाफ अपनी टीम के साथ सफल कार्यवाही की।

उमेश चन्द्र ने 20 अक्टूबर 1984 को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए, वर्ष 2011 में मुख्य आरक्षी बनने और वर्ष 2022 में अपर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने का सम्मान प्राप्त किया। साथ ही 25 वीं वाहिनी पी०ए०सी० रायबरेली और 40 वीं वाहिनी हरिद्वार में भी सेवाएं निभाई हैं।

सरोज देवी 1994 में पुलिस विभाग में अनुचर के पद पर भर्ती हुई।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *