नैनीताल में किसान की फेसबुक लाइव के बाद आत्महत्या, धोखाधड़ी का लगाया आरोप

नैनीताल।  उत्तराखंड के नैनीताल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। काशीपुर निवासी किसान सुखवंत सिंह (40) ने प्रॉपर्टी में नुकसान और कथित वित्तीय धोखाधड़ी से परेशान होकर होटल के कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने फेसबुक लाइव कर दो दर्जन से अधिक लोगों और उधमसिंह नगर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।

घटना शनिवार रात करीब ढाई बजे गौलापार, हल्द्वानी के एक होटल में हुई, जहां सुखवंत पत्नी और बच्चे के साथ ठहरे थे। गोली चलने से पत्नी और बच्चे को भी छर्रे लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों की धोखाधड़ी के बाद से सुखवंत मानसिक रूप से परेशान थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *