हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने आज भागीरथी होटल, हरिद्वार में होटल कर्मचारियों के लिए विशेष अग्नि सुरक्षा एवं बचाव प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।
अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह और फायर सर्विस चालक सुरेन्द्र रावत ने कर्मचारियों को होटल परिसर में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (Fire Extinguishers) के सही उपयोग और व्यवहारिक प्रयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण में कर्मचारियों को उपकरणों के प्रयोग का डेमो भी कराया गया।
इसके अतिरिक्त, होटल के किचन क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडर में आग लगने पर नियंत्रण करने के उपाय और शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं से बचाव के सुरक्षित तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया करने की क्षमता विकसित करना है।