हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम और सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और ऑपरेशन लगाम के तहत दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार थाने पर भी आरोपी आपस में भिड़ने पर उतारू रहे, जिस पर उनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस में कार्रवाई की गई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सनी (22) पुत्र राजकुमार, राजन (25) पुत्र मुकेश कुमार, नीशू (22) पुत्र आनंद, निगम (20) पुत्र आनंद और आनंद (50) पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई है। सभी मूलरूप से बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं और इस समय रावली महदूद क्षेत्र की स्वाति पाल डेरी, ब्रह्मपुरी में रहते हैं।