हरिद्वार। धर्मनगरी की पवित्रता को धूमिल कर रही पांच महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ी है। जिन पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो- रिक्शा चालक व यात्रियों से रुपयों के लेन-देन को लेकर तथा पुरुषों को इशारे कर आकर्षित करने के कारण आपस में बहस व लड़-झगड़ रही र्थी। जिससे क्षेत्र में शांति भंग हो रही थी। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने महिलाओं को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया। जिन पर अब कार्यवाही की जा रही है।