18 मई को वन सेवा परीक्षा

हरिद्वार। आगामी 18 मई को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक वन संरक्षक, लॉगिंग अधिकारी एवं वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन हरिद्वार जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक एकल सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं नकलविहीन रूप से संपन्न कराने के लिए नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केन्द्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

नगर क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों में ज्वालापुर इंटर कॉलेज (कोड-147), पीएम श्री गर्वमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (कोड-148), म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज (कोड-149), एवं एसवीएम इंटर कॉलेज मायापुर (कोड-150) शामिल हैं। इन परीक्षा केन्द्रों के आसपास के 200 मीटर के क्षेत्र में परीक्षा समाप्ति तक धारा 163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *