पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्म दिन की शुभकामनाएं

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मोत्सव पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने गीता कुटीर घाट पर मां गंगा का पूजन, दुग्धाभिषेक एवं आरती कर जेपी नडडा की दीघार्यू और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी की लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। कंेद्र सरकार की योजनाएं देशवासियों को मिल रही हैं। भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन भाजपा के राज में ही संभव है। जेपी नड्डा पार्टी के प्रचार प्रसार में दिनरात अपना योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि बिहार की प्रचंड जीत भाजपा की लोकप्रियता को दर्शाता है। इस दौरान मधुर शर्मा, भारत माता मंदिर जनहित ट्रस्ट के सचिव आईडी शर्मा ने भी जेपी नड्डा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री मनोज ज़ख्मोला, गीता कुटीर आश्रम के प्रबंधक शिवदास दुबे, मधुर शर्मा, मनोज शर्मा, राजेश लखेड़ा, विशांत गुप्ता, अमृतपाल सिसोदिया, विनोद भट्ट, विशाल भट्ट, ओमप्रकाश भट्ट, रेनू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *