गंगा पूजन व आरती के साथ मनाया गया विश्व हिन्दू महासंघ का स्थापना दिवस

रुड़की। विश्व हिन्दू महासंघ के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को रुड़की में मां गंगा पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू महासंघ की हरिद्वार टीम द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर 1007, परमाध्यक्ष संत मंडल आश्रम हरिद्वार व राष्ट्रीय सचिव विश्व हिन्दू महासंघ श्री राममुनि जी महाराज ने की। इस अवसर पर उन्होंने मां गंगा की महिमा का वर्णन करते हुए सभी से सनातन धर्म के प्रति आस्था बनाए रखने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी सचिन गुप्ता, पूजा गुप्ता, सौरभ भूषण, भाजपा की जिलाध्यक्ष रुड़की मधु सिंह, युवा भाजपा नेता चैरब जैन, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सैनी, प्रदेश महामंत्री उत्तराखंड अर्जुन शर्मा, प्रदेश सचिव सोनू कश्यप, जिलाध्यक्ष हरिद्वार संदीप प्रजापति सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

इसके अलावा वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजनेश कश्यप, डॉ. मनोज कुमार, सतीश, जिला महामंत्री विकास भाटी, जिला मंत्री पवन कश्यप, जिला सह सचिव संजय वर्मा, खानपुर विधानसभा अध्यक्ष सोहन सिंह, जिला महामंत्री चिकित्सा प्रकोष्ठ निर्भय सिंह, अमोल अग्रवाल, आशीष शर्मा, जिला संरक्षक आचार्य राजकुमार कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, मातृशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अंजू शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बबिता योगाचार्य, संदीप गोयल, जिला मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा, रुड़की गौशाला संचालक विनोद कौशिक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *