हरिद्वार। वन विभाग ने पथरी क्षेत्र में हुए खैर के पेड़ कटान मामले में चार वन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर देर रात वन विभाग की पथरी रेंज में खैर के हरे भरे पेड़ काट रहे थे। तस्करों के कब्जे से खैर की लकड़ियों केे 32 नग पकड़े गये हैं, जबकि तस्करी में इस्तेमाल वाहन को सीज कर दिया गया है। साथ ही तस्करों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
वन प्रभागीय अधिकारी वैभव कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से हरिद्वार वन प्रभाग की कई रेंजों में खैर, शीशम, सौगान पेड़ों के अवैध काटन की घटनाएं सामने आ रही थीं।