हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार युवकों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर ढाई साल से लगातार उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। आरोपी युवकों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बुधवार को नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि चार नवंबर को उसकी पुत्री ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। आत्महत्या के प्रयास के बाद परिजनों के पूछने पर युवती ने बताया कि पांच फरवरी 2022 को छत पर पतंग उड़ाते समय उसकी पहचान गौतम उर्फ इलु निवासी पालिका बाजार से हुई थी। गौतम उर्फ इलु ने अगले दिन सरेराह बेटी को किताब लेने के बहाने रोक लिया था। फिर वह किताब देने के बहाने उसकी पुत्री को संजू छल्ले वाले की बिल्डिंग में बुलाकर ले गया। जहाँ उसके साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म किया था। साथ ही अश्लील वीडियो बना ली थी।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अपने दोस्त विनीत वर्मा, वैभव पंत व प्रियांशु से भी दुष्कर्म करवाया था। चारों युवकों ने ढाई साल तक लगातार दुष्कर्म किया। विगत चार नवंबर को प्रियांशु ने किशोरी को जान से मारने व मुंह पर तेजाब डालने की धमकी दी थी।
विगत माह 18 अक्तूबर को भी होटल में ले जाकर गौतम उर्फ इलु ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने गौतम उर्फ इलु, प्रियांशु, विनित वर्मा, वैभव पंत व कृष ठाकुर ऊर्फ प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया।