हरिद्वार। जुआरियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। चार लोग एक जुट होकर ताश पत्ति से जुआ खेल रहे थे। जुआरियों के अड्डे पर पुलिस ने रेड मारी। सार्वजनिक जगह पर ताश पत्ति खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने मौके पर पकड़ा। उनके कब्जे से 96,500 की नगदी रकम जब्त किया है।
इस पर पुलिस ने टीम बनाकर मुखबिर की बताई गई जगह आम के पेड़ के नीचे चबूतरे के पास लालपुर से जटवाड़ा पुल की ओर जाने वाली नहर पटरी के पास रेड मारी। वहां सार्वजनिक स्थल में चार व्यक्ति 52 पत्ती तास से रुपये से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते मिले। पुलिस ने सभी को पकड़कर उनके कब्जे से कुल 96 हजार 500 जब्त किया है। पकड़े गये आरोपियों में साहिल अरोरा, देवेंद्र चैहान, अंशुल व भास्कर हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है।