हरिद्वार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, ‘गंगा रसोई’ से मिलेगा रोजगार

हरिद्वार। जनपद में महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा के निर्देशन में क्लाउड किचन प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। ग्रामीण व्यवसाय इन्क्यूबेटर सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ किया गया। सीडीओ ने बताया कि हरिद्वार प्रदेश का पहला जनपद है, जहां महिलाओं को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण दिया गया है। ‘गंगा रसोई’ नाम से पहचानी जाने वाली इस पहल से महिलाएं घर से ही भोजन तैयार कर औद्योगिक क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत लोगों व छात्रों को घर जैसा खाना उपलब्ध करा सकेंगी, जिससे उन्हें रोजगार मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *