हनोल के लिए शीघ्र शुरू होगी गंगा यमुना एक्सप्रेस ट्रेन: महाराज

देहरादून: उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को हनोल के महासूदेवता मंदिर में आयोजित “जागड़ा पर्व” की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हनोल में 06-07 सितम्बर, 2024 को आयोजित होने वाले राजकीय मेले की सफलतापूर्वक तैयारी के लिए सभी विभागों को निर्देश दिए हैं।

महाराज ने कहा कि हनोल का मंदिर न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश में प्रसिद्ध है और लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं। उन्होंने पार्किंग, ट्रैफिक नियंत्रण, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की बात की। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए और स्थानीय स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

परिवहन व्यवस्था को लेकर महाराज ने हिमाचल प्रदेश के परिवहन मंत्री से हनोल तक बसें चलवाने का अनुरोध किया है। इसके अलावा, गंगा यमुना एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शीघ्र शुरू होगा, जो इन धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा।

बैठक में पर्यटन सचिव, निदेशक प्रचार, संस्कृति निदेशक, एसडीएम चकराता, एसपी सिटी, और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *