काशीपुर। शहर की अति व्यस्त एवं पॉश कॉलोनी आवास विकास में बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही एक महिला के गले से आज शाम बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए।
वारदात आज साढ़े पांच बजे की है, घटनाक्रम के अनुसार न्यू आवास विकास कॉलोनी निवासी मदन मोहन त्रिपाठी की पत्नी चेतन त्रिपाठी अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने पैदल पैदल जा रही थी यहां न्यू आवास विकास में गगन मेडिकल स्टोर के सामने बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और चेतना त्रिपाठी के गले से सोने की चेन लूट कर फरार हो गए इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती बदमाश आंखों से ओझल हो गए ।सूचना पाकर टांडा उज्जैन चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। लूट का शिकार चेतन त्रिपाठी के पति मदन मोहन त्रिपाठी यहां एलआईसी में कार्यरत हैं । शहर की पॉश कॉलोनी एवं व्यस्त कॉलोनी से सारे शाम हुई लूट की इस वारदात के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी है।