हरिद्वार। उत्तराखण्ड सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बकाया जल मूल्य और सीवर शुल्क के बिल एक साथ जमा करने पर लेट फीस माफ करने की घोषणा की है। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए जल संस्थान ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया है। शिविर 16 से 28 जनवरी तक अम्बूवाला झाबरी, पथरीगढ़, गाडोवाली, अतमलपुर बौंगला, एकड़ खुर्द, इब्राहिमपुर, मरगूपुर दीदाहेड़ी, नगला खुर्द, भारापुर भौरी, बादशाहपुर और नसीरपुर कलां में आयोजित किए जाएंगे। उपभोक्ता इस योजना का लाभ उठाकर बकाया बिल जमा करें और लेट फीस से पूरी तरह छुटकारा पाएं।