विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में राज्य के विकास का रोडमैप स्पष्ट किया गया है, जिस पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुका है और राज्य की विकास यात्रा निरंतर जारी रहेगी। बजट में इसे ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘उत्तराखंड दशक’ की संकल्पना को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हर दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन, देश में पहली बार समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का गौरव, नीति आयोग की सतत विकास सूची में पहला स्थान, और बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी राज्य की बड़ी उपलब्धियां हैं।
मुख्यमंत्री ने विपक्ष से भी सदन को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार जनभावनाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए संकल्पित है।