गंगा में गिरते गंदे नालों पर रोक लगाए सरकार : सुनील सेठी

हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि गंगा सफाई के नाम पर चल रही गंगाबंदी महज़ दिखावा बन गई है, जबकि हरिद्वार के कई स्थानों—जैसे सप्तऋषि, लोकनाथ घाट आदि पर आज भी गंदे नाले सीधे गंगा में गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है।

सेठी ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र भेजकर गंगा सफाई व्यवस्था की शिकायत दर्ज कराई और जिम्मेदार विभागों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन नालों को बंद नहीं किया गया तो व्यापारी वर्ग उग्र आंदोलन करेगा।

पत्र भेजने वालों में प्रीत कमल, सुनील मनोचा, मुकेश कुमार, सोनू चौधरी, हरिमोहन भारद्वाज, लालजी यादव, महेश कालोनी, राजू जोशी, एस.एन. तिवारी, सचिन अग्रवाल और आशीष शर्मा शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *