हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 11 नवम्बर को सांय 5ः55 बजे से भव्य ड्रोन शो, दीपोत्सव और भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।
कार्यक्रम के तहत, हरकी पौड़ी पर 500 ड्रोन से आकर्षक शो होगा, जबकि नगर निगम और अन्य संगठनों के सहयोग से 50 घाटों पर 3.5 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके बाद, मालवीय दीप पर भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल प्रस्तुति देंगे।
मुख्यमंत्री का जनपद भ्रमण कार्यक्रम भी रहेगा। वे 11 नवम्बर को पन्ना लाल भल्ला स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे, हरकी पौड़ी स्थित पुलिस चैकी का उद्घाटन करेंगे और मां गंगा आरती में शामिल होंगे।