बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, ढाई लाख अर्थदंड

हरिद्वार। आज जिलेभर में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने रविवार की सुबह बिना सत्यापन मकान पर किरायेदार रखने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत 1439 लोगों का मौके पर सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 27 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट के 2,30,000 रूपये व 20,000 रूपये का नगद जुर्माना किया गया। कुल दो लाख पचास हजार का जुुर्माना लगाया। साथ ही 48 लोगों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर चैदह हजार दो सौ पचास रुपये का जुर्माना वसूला।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सभी थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसी क्रम में रविवार की सुबह कोतवाली गंगनहर, रानीपुर कोतवाली, कनखल, सिडकुल, बुग्गावाला, ज्वालापुर, मंगलौर और लक्सर आदि थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमों ने सत्यापन अभियान चलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *