हरिद्वार: मयूर दीक्षित ने जनपद के 32वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में डबल लॉक निरीक्षण के साथ पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने बताया कि मानसून से पहले जलभराव की समस्या व कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं प्राथमिकता होंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पारदर्शिता के साथ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
इस मौके पर ADM दीपेंद्र सिंह नेगी सहित सभी SDM व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।