हरिद्वार पुलिस कबड्डी टीम बनी विजेता, फाइनल में 40वीं वाहिनी पीएसी को दी करारी शिकस्त

 हरिद्वार। अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जनपद का नाम रोशन किया। 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर, जनपद उधम सिंह नगर में आयोजित द्वितीय अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी कबड्डी क्लस्टर खेल प्रतियोगिता 2025 में हरिद्वार पुलिस की टीम ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए फाइनल मुकाबले में गत विजेता 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

टीम के खिलाड़ियों में मुख्य आरक्षी खजान सिंह, मुख्य आरक्षी दिनेश चौहान, आरक्षी चालक अर्जुन सिंह, मुख्य आरक्षी सुनील नेगी, आरक्षी दिनेश शर्मा, आरक्षी रमेश चौहान, आरक्षी रमेश सिंह, आरक्षी रविन्द्र नेगी तथा फॉलोअर प्रेम सिंह शामिल रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ खेल में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।

हरिद्वार पुलिस की इस शानदार उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने विजेता खिलाड़ियों से भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *