कांवड़ यात्रा के दौरान नजीबाबाद रोड पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

हरिद्वार: पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन व सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक हुई।
 

पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार से बिजनौर, रुद्रपुर, नैनीताल की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन हरिद्वार से रुड़की, मुजफ्फरनगर, मीरापुर, बिजनौर, नूरपुर, मुरादाबाद, काशीपुर होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। कोई भी भारी वाहन चंडी चौक से श्यामपुर की ओर नहीं जाएगा। केवल लोडेड एसेंशियल सर्विस वाहनों को अनुमति होगी, लेकिन खाली होने पर नो एंट्री का पालन अनिवार्य होगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *