हरिद्वार वैश्य एकता परिषद की बैठक आयोजित  

हरिद्वार । हरिद्वार वैश्य एकता परिषद के संयोजन में वैश्य समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों की बैठक का आयोजन किया गया। चंद्राचार्य चैक के समीप एक होटल में आयोजित की गयी बैठक में समाज की एकता पर जोर दिया गया। बैठक के बाद होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने एक दूसरे के संग फूलों से होली खोली और शुभकामनाएं दी। बैठक को संबोधित करते हुए हरिद्वार वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने बताया परिषद के गठन का उद्देश्य जनपद के समस्त वैश्य समाज को एकजुट कर एक मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने समाज को एकजुट करने के वैश्य एकता परिषद के प्रयासों से सहमति व्यक्त की है। जिससे वैश्य समाज की आपसी एकता समय-समय पर प्रदर्शित हो सकेगी। बैठक के दौरान पराग गुप्ता एवं अरविंद अग्रवाल ने संस्था के संरक्षक मंडल एवं निदेशक मंडल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम संयोजक अशोक अग्रवाल व सुयश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य एकता परिषद के गठन समाज की एकता को बल मिलेगा और समाज के हित से जुड़े मुद्दों को अधिक प्रभावी रूप से उठाने में मदद मिलेगी। अशोक अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्य समाज को शिक्षा, व्यापारिक नेटवर्किंग तथा सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वैश्य एकता परिषद के तहत सभी संगठन मिलकर पारस्परिक सहयोग बढ़ाते हुए समाज की मजबूती के लिए कार्य करंेगे।

बैठक में प्रमुख समाजसेवी ज्ञानेश अग्रवाल, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चैधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल, पार्षद सचिन अग्रवाल, पार्षद अंकुर मेहता, अमित गर्ग, अमरीश रस्तोगी, जयराम गोयल, एडवोकेट अनुराग गुप्ता, केएल गुप्ता, एडवोकेट विपिन गुप्ता, रविन्द्र सिंघल, प्रवीण सिंघल, प्रदीप सिंघल, रविकांत गुप्ता, आलोक गर्ग, नमित गोयल, नमन गुप्ता, आयुष गुप्ता, विनेश अग्रवाल, रविन्द्र गोयल, उमेश गोयल, दीपक मणि गुप्ता, नरेंद्र अग्रवाल, रंजीत जालान, प्रमेश गुप्ता, आरपी अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, श्रवण गुप्ता, सुयश अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अनुज गोयल, अशोक अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, डा.अजय अग्रवाल, माध्विक मित्तल, रविन्द्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रदीप मेहता, संजय अग्रवाल, नवनीत मित्तल, प्रशांत दीप गुप्ता, विनोद मित्तल, सतीश गुप्ता, विनोद गुप्ता, विनेश अग्रवाल, गगन गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रचित अग्रवाल, लव कुमार गुप्ता, समीर गुप्ता, प्रतीक गुप्ता, दीपक बंसल, संजीव अग्रवाल, संजय गुप्ता, अजय गोयल, भगवत प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *