हरिद्वार। हरियाली तीज पर कल शाम पुलिस लाइन के बहुउद्देशीय हॉल में तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड की प्रथम महिला गुरमीत कौर व विशिष्ट अतिथि गीता धामी रही। कार्यक्रम में एसएसपी धर्मपत्नी एवं एसपी जीआरपी सरिता डोबाल ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट देकर स्वागत किया। साथ ही अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान तीज क्वीन, मेहंदी व डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में फूलों की बौछार के बीच महिलाओं ने झूले का आनंद भी लिया। तीज के इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मी पहाड़ी गानों की धुन थिकरीं। तीज क्वीन प्रतियोगिता में ज्योत्सना प्रथम, राधा द्वितीय एवं भारती रावत तृतीय स्थान पर रही, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में काजल प्रथम, जिया द्वितीय व अंशिका तृतीय रही।