पुलिस लाइन रोशनाबाद में उज्ज्वल सपने एनजीओ का स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार। पुलिस लाइन रोशनाबाद के बहुउद्देशीय हॉल में मंगलवार को “उज्ज्वल सपने” एनजीओ द्वारा पुलिस कर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कैंसर, वजन, जोड़ व मांसपेशियों का दर्द, रक्तस्राव, पाचन तंत्र की समस्या आदि की जांच की। डॉक्टरों ने संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

शिविर में करीब 180 लोगों ने जांच कराई। इस अवसर पर एएसपी लाइन निशा यादव, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक, पुलिस मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षकगण, पुलिसकर्मी और उनके परिजन उपस्थित रहे।

एनजीओ की ओर से पुलिस मॉडल स्कूल को तीन व्हीलचेयर भेंट की गईं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए “उज्ज्वल सपने” एनजीओ टीम और चिकित्सकों का आभार जताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *