देहरादून। 19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को लेकर परिवहन विभाग की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 16 अप्रैल से आशारोड़ी, ऋषिकेश, तपोवन, सोनप्रयाग समेत प्रमुख स्थानों पर वाई-फाई युक्त चेक पोस्ट सक्रिय किए जाएंगे, जहां वाहनों की जांच और ग्रीन कार्ड अनिवार्य होगा।
ऋषिकेश में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां टोल फ्री नंबर 0135-2743432 पर सहायता मिलेगी। हरबर्टपुर और ऋषिकेश चेक पोस्ट पर बसों की पूर्व जांच से जाम पर नियंत्रण किया जाएगा। वहीं बॉर्डर क्षेत्रों में एएनपीआर कैमरों से वाहनों की सख्त निगरानीहोगी।