सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक

हरिद्वार। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेला 2028 की रूपरेखा और आयोजन-प्रबंधन को लेकर मेला अधिकारी एवं मण्डलायुक्त आशीष सिंह, जिलाधिकारी रौशन सिंह और उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्य पीठ, श्री हरिहर आश्रम कनखल में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मेला आयोजन, आध्यात्मिक समन्वय और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। स्वामी जी ने सिंहस्थ कुंभ को संस्कृति, साधना और समरसता का विराट संगम बताते हुए इसके सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमंडल ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के महासचिव महंत रविंद्र पुरी एवं निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद से भी भेंट कर विचार साझा किए। बैठक में मेला प्रतिष्ठान के विकास शर्मा भी उपस्थित रहे। इस चर्चा ने आगामी मेले की तैयारियों को और मजबूती प्रदान की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *