जीएसटी रिफॉर्म्स से अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव : मदन कौशिक

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को विधायक मदन कौशिक और महापौर किरण जैसल ने चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें प्रधानमंत्री का संदेश पत्र सौंपा।

इस मौके पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि 22 सितंबर से लागू नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स देश की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाएंगे। अब केवल दो टैक्स स्लैब रहेंगे और हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी शून्य हो गया है। इससे किसान, महिला, युवा, व्यापारी, लघु उद्योग और मध्यम वर्ग सभी को लाभ होगा।

महापौर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है और नई जीएसटी रिफॉर्म्स से देशवासियों को सालाना ढाई लाख करोड़ की बचत होगी।

भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को इन रिफॉर्म्स से और गति मिलेगी। वहीं जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वदेशी को अपनाकर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।

कार्यक्रम संयोजक एवं शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद खरीदने से न सिर्फ व्यापार बढ़ेगा बल्कि कई परिवारों की रोजी-रोटी भी सुरक्षित होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *